शिवपुरम कॉलोनी को मिली नई सौगात, कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती ने तीन सड़कों का किया शुभारंभ
रुड़की: पनियाला रोड स्थित शिवपुरम कॉलोनी में लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती ने क्षेत्र में तीन नई सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जर्जर सड़कों के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।
इस दौरान उन्होंने नगर निगम प्रशासन, मेयर और क्षेत्रीय पार्षद पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में गंभीरता नहीं दिखाई गई। उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर इन सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है और जल्द ही लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त की।