यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में चौहान ने सुनी जन समस्याएं…
चिन्यालीसौड़। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यमुनोत्री क्षेत्र के कई क्षेत्रों का भ्रमण कर जन संवाद और जन समस्याएं सुनी। चौहान ने इस दौरान राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं का जायजा भी लिया तो वहीं स्वरोजगार के संबंध में युवाओं से भी वार्ता की।
चौहान तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान क्यारी, बनोट, कयाटा, छैजुला, कामदा, कपराड़ा, हटनाली, बड़ली, पुजरगाँव, बणगाँव, रिखाड़ गाँव, मंगाण गांव, खदालडा, सिंगाण गाँव, डांडागाँव, गड़थ, बनाड़ी, गड़ौली, सिरा, चुपड़ली, तराकोट,सूरी दारगढ, बदाल्डा, रमौली, टिपरी, जिभ्या, कोटधार, टंडोल, मुरोगी, मधाली आदि गाँवों का सघन जन संपर्क और बैठक का आयोजन कर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने ग्राम स्तर पर राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी ली।
चौहान क्षेत्रिय युवाओं के साथ बैठक के कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्यपालन सहित अनेक योजनाओं से जुड़ने का आहवान किया जिससे पलायन की आवश्यकता न रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की हर योजना का लाभ युवा उठाकर स्वरोजगार को बढावा देंगे तो विकास के नये अवसर बनेंगे। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन से पहले ब्लॉक स्तर अथवा जिला या शासन स्तर पर जो औपचारिकता होगी वह उन्हे अवश्य पूरा करे। किसी समस्या के समाधान के लिए वह पूर्व की भाँति तत्पर रहेंगे।
चौहान ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से यमनोत्री को कुदरत की सौगात है। बारहमासा पर्यटन से यह क्षेत्र न केवल आर्थिक रूप से समृद्ध होगा, बल्कि देश दुनिया के मानचित्र पर उभरेगा। वहीं कृषि, उद्यान, पशुपालन आर्थिकी का अन्य मजबूत आधार रहा है। राज्य के 4 धामों में एक यमुनोत्री तक भविष्य में और अधिक सुलभ यातायात और पर्यटन गतिविधियां होगी।