Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Penchkas
Penchkas
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
नैनीताल

नैनीताल में UKSSSC परीक्षा को लेकर कड़ी तैयारी, 57 केंद्रों पर होगी लिखित परीक्षा…

By Rupali Bhandari
June 13, 2026 1 Min Read
0

नैनीताल: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय पदों की लिखित परीक्षा को लेकर जनपद नैनीताल में प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल और कालाढूंगी क्षेत्रों में कुल 57 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया गया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, गोपनीयता और अनुशासन के साथ संपन्न कराया जाए।

डीएम ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा केंद्रों का पूर्व में स्थलीय निरीक्षण करें और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की जाए।

प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए परिवेक्षक, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती भी कर दी है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

अभ्यर्थियों को विशेष सलाह दी गई है कि कैंची धाम (भवाली) में स्थापना दिवस के चलते संभावित यातायात दबाव को देखते हुए वे समय से पहले अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें।

Tags:

#IndiaNews#Uttarakhand#UttarakhandNews
Author

Rupali Bhandari

Follow Me
Other Articles
Previous

प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहे पीएम मोदी के 12 वर्ष : सीएम धामी

Next

शीर्षक: बाल सुरक्षा पर बड़ा कदम: आयोग ने मांगी रिपोर्ट, 18 जून को बनेगी कार्ययोजना…

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — thepenchkas.com. All rights reserved. MediaSwitch