नशे में बवाल, अस्पताल में मची अफरा-तफरी; प्रशासन के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला…
नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में एक शराबी युवक के हंगामे ने कुछ देर के लिए पूरे परिसर का माहौल बिगाड़ दिया। युवक ने नशे की हालत में न केवल जोरदार हंगामा किया, बल्कि पीआरडी जवानों के साथ भी हाथापाई कर दी।
अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच इस घटना से डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने तत्काल हस्तक्षेप किया और हालात को नियंत्रित किया।
इस दौरान अस्पताल में मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। अंततः पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवक को हिरासत में लिया गया और मामला शांत हुआ।
घटना ने यह भी दिखाया कि सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा और सतर्कता कितनी जरूरी है, खासकर अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर।