महिलाओं और दूरस्थ क्षेत्रों की शिकायतों पर विशेष फोकस
देहरादून जिला प्रशासन ने समाधान दिवस के दौरान महिलाओं और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला उत्पीड़न, आर्थिक सहायता और दूरस्थ क्षेत्रों से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।
समाधान दिवस में 146 शिकायतें दर्ज की गईं। डीएम ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों को समय पर न्याय और राहत उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं के समाधान में देरी न हो और शिकायतकर्ता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
प्रशासन का प्रयास है कि शिकायतों का समाधान पारदर्शी, प्रभावी और स्थायी तरीके से किया जाए।