उत्तराखंड की ट्राउट मछली को अंतरराष्ट्रीय पहचान, नेपाल भेजा गया पहला निर्यात
उत्तराखंड ने पहली बार हिमालयन ट्राउट मछली का अंतरराष्ट्रीय निर्यात कर नई उपलब्धि हासिल की है। यह कदम राज्य के मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर माना जा रहा है।
देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि यह निर्यात नेपाल के अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सफलतापूर्वक किया गया है।
पिथौरागढ़ की तीन सहकारी समितियों ने इस ट्राउट मछली का उत्पादन किया, जिसे प्रोसेसिंग के बाद बाजार तक पहुंचाया गया।
इस प्रक्रिया से जुड़े 33 मत्स्य पालकों को लगभग 23.50 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।
मंत्री ने कहा कि सरकार आगे भी निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं पर काम कर रही है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।