भगवानपुर थाना क्षेत्र में हत्या से सनसनी, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला
रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना से स्थानीय लोग दहशत में हैं। हाल्लूमजरा चौक पर एक 28 वर्षीय युवक को चाकू से गोदकर मार दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मुफीद बाइक से सामान लेने पहुंचे थे, तभी अचानक कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया।
हमले के बाद युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची भीड़ ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक बनी रही।
उसे देहरादून रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हमलावरों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं।