मसूरी में पर्यावरण संरक्षण पर बड़ा कदम, प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की तैयारी
मसूरी (उत्तराखंड): मसूरी को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की दिशा में नगर पालिका ने एक बड़ा कदम उठाया है। शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती से रोक लगाने की तैयारी की जा रही है।
पर्यटन स्थल होने के कारण मसूरी में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं, जिससे प्लास्टिक कचरे की समस्या तेजी से बढ़ रही है।
नगर पालिका ने दुकानदारों और होटल संचालकों से अपील की है कि वे प्लास्टिक के विकल्प अपनाएं और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।
इसके साथ ही शहर में जागरूकता अभियान चलाने की भी योजना बनाई गई है ताकि पर्यटकों को भी प्लास्टिक के नुकसान के बारे में बताया जा सके।
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि मसूरी को स्वच्छ और हरित शहर बनाना प्राथमिक लक्ष्य है।