Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Penchkas
Penchkas
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
रुड़की

इकबालपुर में लगा निशुल्क कैंसर जांच शिविर, विशेषज्ञों ने बताए बचाव और उपचार के उपाय

By Rupali Bhandari
June 28, 2026 1 Min Read
0

रुड़की: इकबालपुर क्षेत्र में आयोजित निशुल्क कैंसर जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सर्वसमाज सेवा ट्रस्ट और श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल, देहरादून के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था।

कैंसर विशेषज्ञ डॉ. निशांत ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में कैंसर की पहचान होने पर इसका इलाज अधिक प्रभावी और सफल होता है। शिविर में आए मरीजों को जरूरत के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

डॉ. निशांत ने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक रहने, नियमित जांच कराने और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान सर्वसमाज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष आदिल फरीदी ने कहा कि भविष्य में भी समाजहित में ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सके।

Tags:

#BreastCancerAwareness#CancerAwareness#CancerCare#FreeCheckup#HealthCamp#Healthcare#IndreshHospital#MedicalCamp#UttarakhandNews
Author

Rupali Bhandari

Follow Me
Other Articles
Previous

फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का शिकंजा, ऑपरेशन प्रहार में एक और गिरफ्तारी

Next

नैनीताल में झमाझम बारिश से बदला मौसम, ठंड बढ़ी, पर्यटकों की बढ़ीं मुश्किलें

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — thepenchkas.com. All rights reserved. MediaSwitch