Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Penchkas
Penchkas
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
रुड़की

रुड़की के पनियाला चंदापुर गांव में स्मार्ट मीटर को लेकर बवाल, पुलिस ने शुरू की जांच

By Rupali Bhandari
July 7, 2026 1 Min Read
0

रुड़की: स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित पनियाला चंदापुर गांव में बिजली विभाग और ग्रामीणों के बीच विवाद खड़ा हो गया। मामला तब बढ़ गया जब विभाग ने बकाया बिल के चलते एक उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन काट दिया। विवाद के बाद दोनों पक्ष गंग नहर कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

बिजली विभाग का कहना है कि गांव में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक उपभोक्ता के घर पहुंची टीम का विरोध किया गया। अधिकारियों के मुताबिक संबंधित उपभोक्ता पर लगभग 11 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया था, इसलिए नियमानुसार बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई।

उधर, घर में मौजूद युवती ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। युवती की सूचना मिलते ही उसके परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

विभागीय अधिकारियों का आरोप है कि ग्रामीणों ने उनके साथ अभद्रता की और मारपीट करने का प्रयास किया। हालांकि, गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। बाद में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

एसडीओ पंकज गौतम ने विभाग की ओर से पुलिस को तहरीर दी है, जबकि युवती ने भी अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

#ElectricityDepartment#Haridwar#PanialaChandapur#PoliceInvestigation#PowerDepartment#Roorkee#RoorkeeNews#SmartMeter#UttarakhandNews
Author

Rupali Bhandari

Follow Me
Other Articles
Previous

मसूरी में 80 आवास सील, एमडीडीए की कार्रवाई पर उठे सवाल

Next

देहरादून में सड़क हादसे के बाद बढ़ा विवाद, युवक से मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — thepenchkas.com. All rights reserved. MediaSwitch