वायरल वीडियो से खुली अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल, ग्रामीणों ने उठाई जवाबदेही की मांग
गैण्डखाल स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में हुए विवाद के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति और कार्यप्रणाली की जांच की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से अस्पताल में अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही थीं, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब जांच टीम के मौके पर पहुंचने से लोगों को निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद है।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।