Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Penchkas
Penchkas
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
उत्तराखंड न्यूज

राहुल गांधी के कार्यक्रम की सफलता पर कांग्रेस ने जताया आभार, कुमारी शैलजा बोलीं- युवाओं ने दिया मजबूत संदेश

By Rupali Bhandari
July 19, 2026 1 Min Read
0

देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की सफलता को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने धन्यवाद प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों और युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खराब मौसम भी युवाओं के उत्साह को रोक नहीं सका।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों छात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। राहुल गांधी ने छात्रों के साथ सीधे संवाद कर नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर उनकी चिंताओं को सुना। कांग्रेस का मानना है कि इस संवाद ने युवाओं के मन की बात राष्ट्रीय स्तर पर रखने का अवसर दिया।

प्रेस वार्ता के दौरान कुमारी शैलजा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कार्यक्रम को प्रभावित करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद छात्रों की भारी मौजूदगी ने कार्यक्रम को सफल बनाया और यह युवाओं की जागरूकता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा कांग्रेस की प्राथमिकता है। पार्टी आगे भी शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

कांग्रेस के अनुसार, यह कार्यक्रम केवल एक राजनीतिक मंच नहीं बल्कि उन लाखों छात्रों की आवाज था, जो निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और बेहतर भविष्य की उम्मीद रखते हैं।

Tags:

#Congress#DehradunNews#Education#HindiNews#NEETPaperLeak#Politics#RahulGandhi#Students#UttarakhandNews#Youth
Author

Rupali Bhandari

Follow Me
Other Articles
Previous

चार बेटियों की मां की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए घरेलू हिंसा और हत्या के आरोप

Next

रुड़की में बड़ा हादसा टला, गंग नहर में कूदी युवती को लोगों ने सुरक्षित निकाला

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — thepenchkas.com. All rights reserved. MediaSwitch