सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी श्रद्धा, बारिश के बीच भी नहीं टूटा शिवभक्तों का उत्साह
सावन के पहले सोमवार पर उत्तरकाशी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही भक्त मां गंगा का जल लेकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचते रहे।
खराब मौसम और लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। लंबी कतारों में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए और प्रदेश तथा देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशासन और पुलिस की विशेष व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए गए ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
इधर, लगातार बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित है। स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई मार्ग भूस्खलन के कारण बंद हैं।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम की आधिकारिक जानकारी पर नजर बनाए रखने की अपील की है। साथ ही चारधाम यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।