10 दिनों के प्रशिक्षण के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का दायित्व संभालेंगी आचार्य बहनें
हनुमदधाम में आयोजित एकल अभियान आचार्य अभ्यास वर्ग का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित एकल विद्यालयों के लिए आचार्य बहनों को तैयार करना था।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि मधु चौहान ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए शिक्षा सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षित आचार्य बहनों से पूरे समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि एकल अभियान वर्षों से गांव-गांव तक शिक्षा और संस्कार पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
हनुमदधाम के अध्यक्ष विष्णु महावर ने प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन पर सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवा और संस्कार के माध्यम से ही मजबूत समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में एकल अभियान के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।