किच्छा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 5 करोड़ रुपये से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हॉल
किच्छा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण परियोजना जुड़ गई है। शहर में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक कम्युनिटी हॉल का निर्माण कराया जाएगा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने भूमि पूजन कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की।…