Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Penchkas
Penchkas
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
उत्तराखंड न्यूज

विश्व पर्यावरण दिवस पर नैनीताल के ओखलकांडा में जागरूकता गोष्ठी, जंगलों की सुरक्षा पर दिया गया जोर

By Rupali Bhandari
June 6, 2026 1 Min Read
0

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के मौके पर नैनीताल जिले के ओखलकांडा वन रेंज मुख्यालय खनस्यू में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगलों को सुरक्षित रखने और किसी भी आपदा, विशेषकर आग लगने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे रहे हैं और इसके लिए उन्हें पारिश्रमिक भी दिया जाता है, इसलिए उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

कार्यक्रम में “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” थीम पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी अपने विचार रखे और पर्यावरण बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सरपंच गोपाल सिंह बिष्ट, वन दरोगा सुनील कुमार टम्टा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tags:

#ClimateChange#EcoAwareness#EnvironmentDay#ForestNews#GreenFuture#HindiSamachar#IndiaNews#Nainital#SaveForest#Uttarakhand
Author

Rupali Bhandari

Follow Me
Other Articles
Previous

नैनीताल के हल्द्वानी में बड़ा हादसा: अमेजन स्टोर में आग, दो की मौत

Next

धामी सरकार की दायित्व सूची पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस से तुलना को किया खारिज

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tags

#AmazonWarehouse #BJPvsCongress #BLOCampaign #BreakingPolitics #CharDhamYatraUpdate #CMStatement #CrimeStory #DehradunNews #Devbhoomi #DhamiCabinet #ECIIndia #EcoAwareness #ElectionNews #ElectionUpdate #EnvironmentDay #FireAccident #FireSafety #ForestNews #GreenInitiative #Haldwani #HindiSamachar #Incident #IndiaNews #IndianPolitics #IndiaVotes #MahendraBhatt #MountainSafety #MurderMystery #Nainital #NewsUpdate #PilgrimageNews #PoliticalUpdate #SaveEnvironment #SaveForest #SIRDrive #TourismBoost #TragicNews #TravelAlert #Uttarakhand #UttarakhandBreaking #UttarakhandNews #VoterList #VotingAwareness #WeatherAlert #WorldEnvironmentDay

Categories

  • उत्तराखंड न्यूज (13)
    • देहरादून (1)
    • पौडी गढ़वाल (1)
  • देश (1)
Copyright 2026 — thepenchkas.com. All rights reserved. MediaSwitch