नैनीताल के हल्द्वानी में बड़ा हादसा: अमेजन स्टोर में आग, दो की मौत
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। रामपुर रोड स्थित अमेजन स्टोर में देर रात आग लगने से अंदर सो रहे दो कर्मचारियों की जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
दमकल विभाग ने काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक अंदर मौजूद दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस चुके थे। बाद में सर्च ऑपरेशन के दौरान उनके शव बरामद किए गए।
मृतकों की पहचान नरेन्द्र प्रसाद (35) और अमित आर्य (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के बाद प्रशासन ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।