Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Penchkas
Penchkas
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
उत्तराखंड न्यूजदेहरादून

सेलाकुई में जादू-टोना के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, 15 तोला सोना और नकदी बरामद…

By Rupali Bhandari
June 12, 2026 2 Min Read
0

अनुष्ठान के बहाने लोगों को डराकर ठगता था आरोपी, पोटली फेंककर रचता था साजिश

देहरादून:सेलाकुई क्षेत्र में जादू-टोना और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को डराकर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 15 तोला सोना और करीब पांच लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों के घरों के बाहर जादू-टोने से जुड़ी सामग्री की पोटली फेंककर उन्हें अनिष्ट का भय दिखाता था और फिर अनुष्ठान के नाम पर मोटी रकम व आभूषण ठग लेता था।

महिला से 65 तोला सोना ठगा
सेलाकुई के शहीद थापा मार्ग निवासी ओशीन गुरुंग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब ढाई महीने पहले राहुल थापा ने तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास का सहारा लेकर उनके परिवार को अनिष्ट होने का डर दिखाया। इसके बाद उसने घर में पूजा-अनुष्ठान करने के बहाने 65 तोला सोना ठग लिया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राहुल थापा, निवासी तेलपुरा अटक फार्म, सेलाकुई को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

बरामदगी
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 150 ग्राम सोने के बिस्कुटनुमा बार और ठगे गए आभूषणों को बेचकर प्राप्त करीब पांच लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

ऐसे देता था वारदात को अंजाम
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2013 से पंडिताई का काम कर रहा था और लोगों का भविष्य बताने तथा माता की चौकी लगाने का कार्य करता था। इसी दौरान लोगों का विश्वास जीतकर उसने ठगी की योजना बनाई।

वह रात में अमीर लोगों के घर के बाहर चुपचाप जादू-टोने की सामग्री से भरी पोटली फेंक देता था। अगली सुबह फोन कर उन्हें डराता कि उनके घर पर किसी ने टोना-टोटका किया है। इसके बाद वह पूजा-अनुष्ठान के नाम पर उनसे पैसे और आभूषण ऐंठ लेता था।

रिश्तेदारी का फायदा उठाया
आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पीड़िता ओशीन गुरुंग को पहले से जानता था और रिश्तेदारी होने के कारण उसे उनके घर और आभूषणों की जानकारी थी। इसी लालच में उसने पूरी साजिश रची।

पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Tags:

#BlackMagicFraud#BreakingNews#CrimeNews#Dehradun#FraudBaba#FraudCase#GoldRecovery#IndianNews#PoliceAction#ScamAlert#Selakui#TantraMantra#UttarakhandNews
Author

Rupali Bhandari

Follow Me
Other Articles
Previous

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी…

Next

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में करोड़ों का गबन, तत्कालीन बैंक प्रबंधक गिरफ्तार…

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — thepenchkas.com. All rights reserved. MediaSwitch