Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Penchkas
Penchkas
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
उत्तराखंड न्यूजदेहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में करोड़ों का गबन, तत्कालीन बैंक प्रबंधक गिरफ्तार…

By Rupali Bhandari
June 12, 2026 2 Min Read
0

देहरादून। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक आरोपियों की ओर से अन्य साथियों के साथ कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैंक से स्वीकृत करोडों रुपये का फर्जी लोन पास करा लिया। करोड़ों के इस गबन में पुलिस ने तत्कालीन बैंक प्रबंधक को गिरफ्तार किया है।
शिकायत कर्ता रिंकू गौतम वर्तमान मुख्य शाखा प्रबंधक अर्बन को – ऑपरेटिव बैंक, क्रॉस रोड ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बैंक के स्तर पर कराए गए फारेंसिक आडिट में वर्ष 2013 से वर्ष 2016 तक बैंक के लेखा अभिलेखों तथा लेजर प्रविष्टियों में गंभीर वित्तीय अनियमितता पाई गई।
जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि तत्कालीन बैंक प्रबन्धक महाबीर सिंह के द्वारा बैंक में कार्यरत अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर कूटरचना एवं धोखाधड़ी से बैंक में फर्जी प्रविष्टियां कर अपने निजि खातों में पैसों का आदान- प्रदान करते हुए बैंक को करोडों रुपये का नुकसान पहुंचाया।
तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471, 409, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस प्रकरण पुलिस की टीम ने जांच की।

जांच में सामने आया कि तत्कालीन बैंक प्रबंधक महावीर सिंह ने बैंक में कार्यरत अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 20 जेसीबी मशीनों को खरीदने के एवज में बैंक से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चार करोड 80 लाख रुपये का लोन स्वीकृत करवाते हुए उक्त धनराशि का गबन किया गया। ऐसे में पुलिस ने धोखाधडी में शामिल मुख्य अभियुक्त महाबीर सिंह पुत्र डंबर सिंह (तत्कालीन शाखा प्रबन्धक) को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों के विरुद्ध जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी महाबीर सिंह पुत्र डंबर सिंह निवासी बाबा विहार तपोवन रोड नालापानी चौक उम्र 74 वर्ष है।

Tags:

#CrimeNews#DehradunNews#HindiNews#IndiaNews#Uttarakhand#UttarakhandNews
Author

Rupali Bhandari

Follow Me
Other Articles
Previous

सेलाकुई में जादू-टोना के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, 15 तोला सोना और नकदी बरामद…

Next

नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त से मिला संयुक्त नागरिक संगठन का प्रतिनिधिमंडल…

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — thepenchkas.com. All rights reserved. MediaSwitch