आंगनबाड़ी में बांटे जा रहे खाद्य सामग्री पर उठे सवाल, मोर्चा ने मंत्री पर लगाए आरोप…
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
नेगी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मंत्री रेखा आर्य के कार्यकाल में आंगनबाड़ी केंद्रों को घटिया एवं एक्सपायरी डेट वाली खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय भंडार, मसूरी के माध्यम से दलिया, सत्तू, कुक्ड फूड, बाल भोग व हलवा जैसी सामग्री सप्लाई की जा रही है, जिसकी गुणवत्ता बेहद खराब है।
उन्होंने कहा कि यह सामग्री गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को वितरित की जाती है, लेकिन इसकी गुणवत्ता इतनी खराब है कि लोग इसे इस्तेमाल नहीं कर रहे।
मोर्चा ने मांग की है कि इस व्यवस्था की जांच हो और लाभार्थियों को सीधे डीबीटी के माध्यम से पैसा दिया जाए।