नैनीताल में पौधारोपण कार्यक्रम, केंद्रीय विश्वविद्यालय सिलचर के कुलपति ने लगाए पौधे…
नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसबी परिसर स्थित वनस्पति विज्ञान विभाग में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय विश्वविद्यालय सिलचर (असम) के कुलपति प्रोफेसर राजीव मोहन पंत ने परिसर के प्रोफेसरों के साथ मिलकर बुरांश और पदम के पौधे रोपित किए।
कार्यक्रम के दौरान प्रो. पंत ने कहा कि पौधारोपण प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है और यह हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने बताया कि बुरांश (रhododendron arboreum) उत्तराखंड का राज्य वृक्ष है और पारिस्थितिकी की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण प्रजाति है। वहीं पदम (Prunus cerasoides) एक धार्मिक एवं पर्यावरण के अनुकूल पौधा है।
इस दौरान प्रो. पंत को विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित पौधों के फ्लायर भी भेंट किए गए। कार्यक्रम में पूर्व डीन पंतनगर विश्वविद्यालय, डीन कला संकाय प्रो. रजनीश पांडे, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन बिष्ट, प्रो. आरसी जोशी, प्रो. सुरेंद्र सिंह बरगली, विभागाध्यक्ष डॉ. ललित तिवारी सहित कई शिक्षकों और कर्मचारियों ने पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त किया।