Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Penchkas
Penchkas
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
रुड़की

बिजली चोरी पर बड़ा अभियान: मंगलौर में विजिलेंस की रेड, 20 घरों में पकड़ी गई कटिया

By Rupali Bhandari
June 25, 2026 1 Min Read
0

उत्तराखंड के रुड़की स्थित मंगलौर क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के दौरान विजिलेंस और बिजली विभाग की टीम ने 20 घरों में अवैध बिजली कनेक्शन पकड़े हैं।

संयुक्त टीम ने सीमलोनी, खोखरा कुआं, गाढ़ा कॉलोनी और पठानपुरा क्षेत्रों में अचानक छापेमारी की। अधिकारियों को देखते ही कई लोगों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान पाया गया कि कई घरों में बिजली के पोल से सीधे तार जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी।

विभाग के मुताबिक इन अवैध कनेक्शनों के जरिए एसी, हीटर और अन्य विद्युत उपकरण संचालित किए जा रहे थे। इससे बिजली नेटवर्क पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा था और फॉल्ट की घटनाएं बढ़ रही थीं।

उपखंड अधिकारी अनुभव सैनी ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति है। उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली का संयमित उपयोग करने और अवैध कनेक्शन से बचने की अपील की।

सभी आरोपियों के खिलाफ विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Tags:

#ACUsage#ElectricityRaid#ElectricityTheft#Manglaur#PowerDepartment#RoorkeeNews#UttarakhandNews#VigilanceRaid
Author

Rupali Bhandari

Follow Me
Other Articles
Previous

चुनावी मोड में भाजपा, अक्टूबर तक की कार्ययोजना तैयार

Next

खानपुर में क्षेत्रीय विभाजन खत्म करना होगी पहली प्राथमिकता: जितेंद्र पंवार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — thepenchkas.com. All rights reserved. MediaSwitch