देहरादून बना आइस स्केटिंग का केंद्र, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देशभर के खिलाड़ी पहुंचे
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून इन दिनों देश की सबसे बड़ी आइस स्केटिंग प्रतियोगिताओं में से एक की मेजबानी कर रही है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित 21वीं नेशनल हिमाद्री आइस स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
खेल मंत्री रेखा आर्य ने प्रतियोगिता स्थल का दौरा कर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि हिमाद्री आइस स्केटिंग रिंक प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। यहां से प्रशिक्षित खिलाड़ी आने वाले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।
खेल प्रेमियों की मौजूदगी और खिलाड़ियों के उत्साह ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन को बेहद यादगार बना दिया।