Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Penchkas
Penchkas
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
देहरादून

चारधाम यात्रा में सुरक्षा पर फोकस, परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार से ज्यादा वाहनों पर चालान

By Rupali Bhandari
July 4, 2026 1 Min Read
0

देहरादून: चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ते यातायात दबाव के बीच परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आरटीओ प्रशासन ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले हजारों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विभाग के अनुसार, चारधाम यात्रा मार्ग पर नौ अलग-अलग रूटों पर परिवहन टास्क फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं, छह चेकपोस्टों पर यात्रा में शामिल वाहनों के ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की लगातार जांच की जा रही है, ताकि केवल मानकों पर खरे उतरने वाले वाहन ही यात्रा मार्ग पर संचालित हों।

अभियान के पहले चरण में करीब 3,500 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 2,500 बाहरी राज्यों और 1,000 उत्तराखंड के वाहन शामिल रहे। गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 51 वाहनों को सीज कर दिया गया।

इसके अतिरिक्त, यात्रा मार्ग पर तैनात एनफोर्समेंट स्क्वॉड ने 9,000 से अधिक वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इनमें 6,000 उत्तराखंड और 3,000 अन्य राज्यों के वाहन शामिल थे। विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

आरटीओ प्रशासन का कहना है कि लगातार की जा रही निगरानी और प्रवर्तन कार्रवाई का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। विभाग ने सभी वाहन संचालकों से अपील की है कि वे सुरक्षित ड्राइविंग करें और यात्रा से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें।

Tags:

#CharDhamYatra#Dehradun#RoadSafety#RTOAction#SafeTravel#TrafficUpdate#TransportDepartment#Uttarakhand#UttarakhandNews#VehicleChecking
Author

Rupali Bhandari

Follow Me
Other Articles
Previous

हरिद्वार के 26 मदरसों ने मांगी शिक्षा विभाग से मान्यता, प्रक्रिया जारी

Next

सरिता देवी की मौत पर थराली में फूटा जनाक्रोश, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग तेज

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — thepenchkas.com. All rights reserved. MediaSwitch