Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Penchkas
Penchkas
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
उत्तराखंड न्यूज

मां-बेटे की कहासुनी बनी खूनी वारदात, बेटे ने मां को मारी गोली

By Rupali Bhandari
July 6, 2026 1 Min Read
0

ऋषिकेश के पशुलोक विस्थापित क्षेत्र में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक बेटे ने अपनी मां पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को गली नंबर-3, ए ब्लॉक स्थित पशुलोक विस्थापित कॉलोनी से गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जांच में सामने आया कि सुमित गौड़ (32 वर्ष) का अपनी मां उषा देवी गौड़ (63 वर्ष) से विवाद हो गया था। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर 12 बोर के तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से महिला के माथे पर गंभीर चोट आई।

घटना के बाद घायल महिला को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है ताकि घटना के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट हो सके।

पीड़िता के बड़े बेटे अमित गौड़ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

#AIMSRishikesh#CrimeUpdate#HindiNews#LatestUpdate#MotherSon#PoliceAction#RishikeshNews#Uttarakhand#UttarakhandPolice
Author

Rupali Bhandari

Follow Me
Other Articles
Previous

देशभर से पहुंचे शिवभक्त, टनकपुर से शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा; श्रद्धा, संस्कृति और पर्यटन का बना संगम…

Next

तुंगनाथ मंदिर के संरक्षण के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा, वैज्ञानिक करेंगे संरचनात्मक उपचार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — thepenchkas.com. All rights reserved. MediaSwitch