Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Penchkas
Penchkas
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
उत्तराखंड न्यूज

चार बेटियों की मां की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए घरेलू हिंसा और हत्या के आरोप

By Rupali Bhandari
July 19, 2026 1 Min Read
0

रुड़की: पिरान कलियर थाना क्षेत्र के हबीबपुर नवादा गांव में चार बेटियों की मां नीलू सैनी की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि लंबे समय से घरेलू हिंसा का शिकार रही नीलू की मारपीट के बाद मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार, नीलू सैनी की शादी लगभग एक दशक पहले झबरेड़ा से हबीबपुर नवादा में हुई थी। शादी के बाद उसने चार पुत्रियों को जन्म दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि बेटियां होने के कारण ससुराल वाले उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

मृतका के पिता नीतू राम सैनी का कहना है कि उनकी बेटी के साथ कई बार मारपीट की गई और इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात हुई मारपीट के बाद नीलू की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

#CrimeNews#HaridwarNews#HindiNews#NeeluSaini#PiranKaliyar#PoliceInvestigation#UttarakhandNews#WomenSafety#रुड़की
Author

Rupali Bhandari

Follow Me
Other Articles
Previous

रामनगर में पेपर लीक के विरोध में सड़क पर उतरे सामाजिक कार्यकर्ता, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन

Next

राहुल गांधी के कार्यक्रम की सफलता पर कांग्रेस ने जताया आभार, कुमारी शैलजा बोलीं- युवाओं ने दिया मजबूत संदेश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — thepenchkas.com. All rights reserved. MediaSwitch