Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Penchkas
Penchkas
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
देहरादून

भाजपा का कांग्रेस पर हमला, महेंद्र भट्ट बोले- राहुल-प्रियंका का धरना राजनीतिक नौटंकी

By Rupali Bhandari
July 22, 2026 2 Min Read
0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के धरना-प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के प्रदर्शन को संवैधानिक अधिकारों का दुरुपयोग बताते हुए इसे पूरी तरह राजनीतिक नौटंकी करार दिया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को भी राजनीति से प्रेरित और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

महेंद्र भट्ट ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि जैसे ही नीट परीक्षा में अनियमितताओं की जानकारी मिली, केंद्र सरकार ने तत्काल परीक्षा रद्द कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी तरीके से दोबारा परीक्षा कराई गई और उसके बेहतर परिणाम सामने आए। उनके अनुसार करीब 12 लाख छात्रों को सफलता मिली, लेकिन विपक्ष इस सफलता को स्वीकार नहीं कर पा रहा है।

भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पहले जंतर-मंतर पर धरने के जरिए छात्रों को भ्रमित करने की कोशिश करती रही और संसद की कार्यवाही भी बाधित की गई। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष छात्रों और सरकार के बीच टकराव पैदा करने में सफल नहीं हुआ तो प्रधानमंत्री आवास के पास बिना पूर्व सूचना के प्रदर्शन कर राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास किया गया। भाजपा के अनुसार यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता देश के करोड़ों विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित करना है और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय ने शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच एजेंसियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल मामले की जांच उच्च स्तरीय समितियों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले केवल राजनीतिक दबाव बनाकर किसी मंत्री के इस्तीफे की मांग करना उचित नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर युवाओं के मुद्दों का राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और लीक-प्रूफ बनाने के लिए लगातार सुधार कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और छात्रों के हितों की हर हाल में रक्षा की जाएगी।

Tags:

#BJP#Congress#Dehradun#DharmendraPradhan#MahendraBhatt#NEET#Politics#PriyankaGandhi#RahulGandhi#UttarakhandNews
Author

Rupali Bhandari

Follow Me
Other Articles
Previous

बाइक चोरी के बाद पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, पीड़ित ने CM पोर्टल से लगाई गुहार

Next

पुलिया निर्माण में देरी से नाराज ग्रामीण, चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — thepenchkas.com. All rights reserved. MediaSwitch