जिला सहकारी भेषज संघ पर फिर से कांग्रेस का कब्जा…
देहरादून। जिला सहकारी भेषज संघ में एक बार फिर से कांग्रेस का दबदबा रहा है। साल 1988 से अभी तक लगातार कांग्रेस का इस बोर्ड में दबदबा है। इस बोर्ड में कांग्रेस से मंजू शर्मा अध्यक्ष और संजय काला निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। देहरादून में जिला सहकारी भेषज संघ का बीते 9 जून को चुनाव हुआ था। इस चुनाव में 11 निदेशकों में से 10 पर कांग्रेस का कब्जा रहा। वहीं भाजपा के हाथ एक निदेशक आया।
पूर्व मेयर प्रत्याशी व सहकारी बाजार से जुड़े काफी अनुभवी वीरेंद्र पोखरियाल ने बताया कि बुधवार को जिला सहकारी भेषज संघ देहरादून के निर्वाचन हुए और जिसमें सभापति यानी अध्यक्ष के तौर पर मंजू शर्मा और उपसभापति के तौर पर संजय काला निर्विरोध निर्वाचित हुए। बताया कि मंजू शर्मा 2018 से 2023 तक सहकारी बाजार में निदेशक में रही। इससे पहले भेषज संघ में निदेशक रही।
वहीं संजय काला पूर्व में क्रय-विक्रय झंडा बाजार समिति में 20 अध्यक्ष रहे। साल 1988 से अभी तक लगातार कांग्रेस का बोर्ड है। बताया कि इस बोर्ड में कुल 11 निदेशक है और इसमें से 10 निदेशक कांग्रेस के हैं।
पोखरियाल ने बताया कि एक अन्य निदेशक भाजपा से हर्ष कुमार यादव हैं। बताया कि बीते 9 जून को जिला सहकारी भेषज संघ के चुनाव हुए थे और जिसमें से कांग्रेस का बहुमत होने के चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कांग्रेस का इस समिति में बना है। पोखरियाल ने बताया कि अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधि में उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड हल्द्वानी के लिए मुकेश शर्मा, हेमलता काला, उत्तराखंड सहकारी संघ देहरादून के लिए लेखराज अग्रवाल, उत्तराखंड उपभोक्ता सहकारी संघ हरिद्वार लेखराज अग्रवाल, मंजू शर्मा, उत्तरप्रदेश फल एवं साग भाजी भेषज सहकारी संघ लिमिटेड हल्द्वानी अनुराधा शर्मा, संजय काला, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड देहरादून बाबू सिंह नेगी, सावित्री देवी निर्विरोध निर्वाचन घोषित किए गए। इस अवसर पर पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग संजय शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल, विकास शर्मा, सुनीता अग्रवाल, हितेश कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
ये बने निदेशक
सुनीता अग्रवाला, मंजू शर्मा, संजय काला, अनिल धीमान, हर्ष कुमार यादव, आरती रावत, मुकेश शर्मा, आशा भट्ट, सावित्री देवी और रमेश बुटोला निदेशक बने हैं।
चार बार के पूर्व पार्षद बने सहकारी संघ में निदेशक
डोभालवाला वार्ड से चार बार के पूर्व पार्षद रमेश बुटोला जिला सहकारी भेषज संघ में निदेशक बने हैं। देहरादून की पूर्व मेयर स्व. मनोरमा डोबरियाल शर्मा के कार्यकाल से रमेश बुटोला पार्षद रहे हैं। पिछली बार उन्होंने नगर निगम में पार्षद का चुनाव नहीं लड़ा और अब वे पार्षद के बाद सहकारी चुनाव की राजनीति में आए हैं।