रुड़की में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, सहारा नर्सिंग होम ने शुरू की सेवाएं
रुड़की: मंगलौर के लंढोरा रोड पर सहारा नर्सिंग होम का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। अस्पताल के खुलने से क्षेत्रवासियों को अब बेहतर चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने की उम्मीद है।
अस्पताल के निदेशक डॉ. फरमान फारूकी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति का अधिकार हैं। इसी सोच के साथ सहारा नर्सिंग होम की स्थापना की गई है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी सम्मानजनक और बेहतर इलाज मिल सके।
डॉ. अमन फारूकी ने बताया कि अस्पताल में सामान्य चिकित्सा सेवाओं के साथ महिलाओं के सभी प्रमुख रोगों का उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में किया जाएगा। मरीजों की सुरक्षा और बेहतर इलाज पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में आधुनिक मेडिकल जांच की सुविधा उपलब्ध है, जिससे मरीजों को समय पर सही जांच और उपचार मिल सकेगा। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ भी नियुक्त किया गया है।
सहारा नर्सिंग होम प्रबंधन ने भविष्य में चिकित्सा सेवाओं का दायरा बढ़ाने और क्षेत्र के लोगों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात भी कही है।