ग्रामीणों के लिए राहत बना निशुल्क आई कैंप, टांडा भनेड़ा में उमड़ी लोगों की भीड़
मंगलौर के टांडा भनेड़ा गांव में आयोजित निशुल्क आई कैंप में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हंस फाउंडेशन, हरिद्वार की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।
शिविर में अनुभवी चिकित्सकों ने लोगों की आंखों की जांच की और आवश्यक दवाइयों व आगे के इलाज संबंधी सलाह दी। इससे सैकड़ों लोगों को लाभ मिला।
ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से उन्हें शहरों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती और समय रहते बीमारी की पहचान हो जाती है। उन्होंने आयोजन को बेहद उपयोगी बताया।
आयोजक मोहम्मद अनीस ने कहा कि समाज सेवा के कार्य बिना किसी स्वार्थ के लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को सफल बताते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर नियमित रूप से लगाए जाएंगे।