Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Penchkas
Penchkas
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
उत्तराखंड न्यूज

हुकम सिंह कुंवर के अध्यक्ष बनने पर आंदोलनकारियों ने रखी मांगें, देहरादून में हुआ स्वागत

By Rupali Bhandari
June 9, 2026 2 Min Read
0

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष पद पर हुकम सिंह कुंवर के मनोनयन का स्वागत किया। इस अवसर पर देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां आंदोलनकारियों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान हुकम सिंह कुंवर ने शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके चित्रों पर पुष्प चढ़ाए।

इस मौके पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी और सलाहकार केशव उनियाल ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और माल्यार्पण किया।

आंदोलनकारियों ने इस अवसर पर अपनी प्रमुख मांगें भी रखीं। उन्होंने कहा कि जिन आंदोलनकारियों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है, उन्हें जल्द चिन्हित कर मान्यता दी जाए। साथ ही लंबित मामलों में शिथिलता प्रदान करने की भी मांग की गई।

सलाहकार पृथ्वी सिंह नेगी, राधा तिवारी और गणेश डंगवाल ने मांग उठाई कि चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया जाए। इसके अलावा अधिकतम आयु सीमा को पहले की तरह 50 वर्ष किए जाने की पहल करने की भी अपील की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद रहे, जिनमें केशव उनियाल, जगमोहन सिंह नेगी, पृथ्वी सिंह नेगी, हरी सिंह मेहर, पूरण सिंह लिंगवाल, राजेश्वरी परमार, राधा तिवारी, चंद्र किरण राणा, मोहन खत्री, मनोज नौटियाल, मोहन सिंह रावत, यशोदा रावत, विनोद असवाल, पुष्पा रावत, सावित्री पंवार, सुशील विरमानी, सुधीर नारायण शर्मा, दुर्गा ध्यानी, विवेक बलोदी, माहेश्वरी कंडारी, संगीता रावत, क्रांति अभिषेक, प्रभात डंडरियाल, उमेश रावत, सुलोचना नोडियाल, सुमति पडियार सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

आंदोलनकारियों ने नई जिम्मेदारी संभालने वाले अध्यक्ष से उम्मीद जताई कि वे उनकी लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार तक पहुंचाकर जल्द समाधान सुनिश्चित करेंगे।

Tags:

#DehradunUpdate#PoliticalNews#ReservationIssue#UttarakhandNews#उत्तराखंड#देहरादूनन्यूज#राज्यआंदोलनकारी#हुकमसिंहकुंवर
Author

Rupali Bhandari

Follow Me
Other Articles
Previous

25 मीटर पिस्टल ट्रायल में राही सरनोबत ने मारी बाजी, मनु भाकर को पीछे छोड़ा

Next

सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं: जौनसार बावर में सड़क, पुल, शिक्षा और पेयजल योजनाओं को मिली मंजूरी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — thepenchkas.com. All rights reserved. MediaSwitch