Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Penchkas
Penchkas
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
उत्तराखंड न्यूज

रुड़की में सरेआम तमंचा लहराने का मामला, पुराने विवाद के बाद बढ़ा तनाव

By Rupali Bhandari
July 20, 2026 1 Min Read
0

रुड़की: गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर में रविवार शाम उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब बाइक पर आए दो युवकों ने कथित तौर पर तमंचा लहराकर लोगों को डराया। स्थानीय लोगों ने हवाई फायरिंग का भी दावा किया है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक, घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। इसके बाद रविवार शाम आरोपी युवक कथित तौर पर पीड़ित के घर पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों की हरकत से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों के अंदर चले गए और आसपास दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि पुलिस को अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। फायरिंग की पुष्टि भी नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

#CCTV#CrimeNews#GangnaharPolice#GunThreat#Haridwar#HindiNews#LawAndOrder#PoliceInvestigation#Roorkee#RoorkeeNews#ShastriNagar#Uttarakhand#UttarakhandNews
Author

Rupali Bhandari

Follow Me
Other Articles
Previous

रामनगर में पेपर लीक को लेकर बढ़ा विरोध, समाजवादी लोकमंच ने सरकार पर साधा निशाना

Next

कांवड़ यात्रा 2026: मुख्यमंत्री धामी बोले- श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है उत्तराखंड

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — thepenchkas.com. All rights reserved. MediaSwitch