शिष्य की तलाश में दिनभर भटके महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद, लखनौता चौकी में मिले महंत रामस्वरूपानंद
रुड़की:
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज अपने शिष्य महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी की तलाश में पूरे दिन रुड़की क्षेत्र में भटकते रहे। देर शाम महंत रामस्वरूपानंद मंगलौर थाना क्षेत्र की लखनौता चौकी में मिले, जिसके बाद महामंडलेश्वर उन्हें अपने साथ लेकर रवाना हुए।
महामंडलेश्वर ने बताया कि उनके शिष्य ने हरिद्वार के सर्वानंद घाट से मुख्यमंत्री आवास देहरादून तक पदयात्रा का आह्वान किया था, लेकिन तय समय पर वह वहां नहीं पहुंचे और उनका मोबाइल भी बंद मिला। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई।