खटीमा में मोहर्रम को लेकर हुई बैठक, ताजियेदारों को दिए दिशा-निर्देश
खटीमा में मोहर्रम पर्व को लेकर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए।
बैठक में अधिकारियों ने ताजियेदारों से अपील की कि वे परंपरागत तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकालें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
इस दौरान ताजियों की ऊंचाई और जुलूस के मार्ग को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को सहयोग देने और त्योहार को भाईचारे के साथ मनाने का आश्वासन दिया।