सहसपुर में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 519 ग्राम चरस बरामद
उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरादून पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सहसपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उससे भारी मात्रा में चरस बरामद की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को शीतला नदी के पास जामनखाता रोड से गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 519 ग्राम अवैध चरस मिली, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान आशिक पुत्र हमीद के रूप में हुई है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसमें वह पहले गौकशी के मामले में जेल जा चुका है।
पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।