Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Penchkas
Penchkas
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
उत्तराखंड न्यूज

शिवपुरी चौकी प्रभारी एसआई विनोद शर्मा का सड़क हादसे में निधन, स्कॉर्पियो गंगा में गिरी

By Rupali Bhandari
June 23, 2026 2 Min Read
0

ऋषिकेश: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह रात्रि ड्यूटी पूरी कर थाना मुनि की रेती से शिवपुरी चौकी लौट रहे थे। उनकी स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई से नीचे गंगा नदी में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो (UK07-1007) में एसआई विनोद शर्मा अकेले सवार थे। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि वाहन चलाते समय उन्हें नींद की झपकी आ गई, जिसके चलते गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रह सका और यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचा। राहत टीम ने राफ्ट की मदद से गंगा नदी से शव को बाहर निकाला और सड़क मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

एसआई विनोद कुमार शर्मा मूल रूप से रानीपोखरी क्षेत्र के निवासी थे और वर्तमान में शिवपुरी चौकी प्रभारी के रूप में तैनात थे। अपने कार्यकाल में वह अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। इससे पहले उन्होंने ढालवाला और कैलाश गेट चौकी में भी प्रभारी के रूप में सेवाएं दी थीं। वह पुलिस सेवा में आने से पहले भारतीय सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।

उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग सहित पूरे रानीपोखरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें एक समर्पित, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में याद किया। बताया जा रहा है कि उनके परिवार के अन्य सदस्य भी पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे हैं।

Tags:

#AccidentNews#GangaRiver#SDRF#Shivpuri#उत्तराखंड#ऋषिकेश#पुलिस#विनोदशर्मा
Author

Rupali Bhandari

Follow Me
Other Articles
Previous

देहरादून में दर्दनाक सड़क दुर्घटना: तेज बस ने मजदूरों को मारी टक्कर

Next

हल्द्वानी में शिक्षा सुधार की मांग को लेकर छात्रों का ज्ञापन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — thepenchkas.com. All rights reserved. MediaSwitch