उत्तराखंड में SIR अभियान तेज, रुद्रप्रयाग में 8 जून से शुरू होगा मतदाता सत्यापन
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मतदाता सूची को सटीक और अद्यतन बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रुद्रप्रयाग में यह अभियान 8 जून से शुरू होगा।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि बीएलओ टीम घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्र करेगी और जरूरी सुधार करेगी। यह अभियान 7 जुलाई 2026 तक चलेगा।
जिले में 362 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और प्रत्येक केंद्र पर एक बीएलओ तैनात किया गया है। प्रारूप सूची 14 जुलाई को जारी होगी और 15 सितंबर को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
जनगणना से जुड़े अहम अपडेट
जनगणना के पहले चरण में हाउस लिस्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण में दुर्गम क्षेत्रों में सितंबर 2026 और अन्य क्षेत्रों में फरवरी 2027 में डेटा संग्रह किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे सही जानकारी देकर इस अभियान को सफल बनाएं।