Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Penchkas
Penchkas
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
उत्तराखंड न्यूज

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरिद्वार में वृक्षारोपण, भगत सिंह कोश्यारी का नागरिक अभिनंदन

By Rupali Bhandari
June 5, 2026 2 Min Read
0

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आर्य समाज मंदिर भेल, हरिद्वार में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कदम्ब और जामुन के पौधे लगाकर किया। इस अवसर पर उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा नागरिक अभिनंदन भी किया गया। आर्य समाज भेल हरिद्वार, ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया, वरिष्ठ नागरिक महासभा एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भगत सिंह कोश्यारी को शॉल, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज भेल के प्रधान बलवीर तलवार ने की। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं और भगत सिंह कोश्यारी जैसे ईमानदार जननेता का सम्मान पूरे उत्तराखंड का सम्मान है। बलवीर तलवार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यज्ञ और वृक्षारोपण दोनों आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि आर्य वीर दल एवं वीरांगना प्रशिक्षण शिविर में 150 से अधिक बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिसका समापन 30 जून को होगा।

इस दौरान निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा सेवा देने वाले डॉ. केशव कर्णवाल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। अपने संबोधन में भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि पद्म भूषण सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड की जनता का सम्मान है। उन्होंने युवाओं से स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी श्रद्धानंद और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील भी की। कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण दिवस पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण से जुड़े चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई और उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Author

Rupali Bhandari

Follow Me
Other Articles
Previous

विकासनगर में बड़ी घटना की तैयारी में थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next

किसानों के लिए मुफ्त बिजली-पानी की मांग, किसान मजदूर संगठन ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tags

#AmazonWarehouse #BJPvsCongress #BLOCampaign #BreakingPolitics #CharDhamYatraUpdate #CMStatement #CrimeStory #DehradunNews #Devbhoomi #DhamiCabinet #ECIIndia #EcoAwareness #ElectionNews #ElectionUpdate #EnvironmentDay #FireAccident #FireSafety #ForestNews #GreenInitiative #Haldwani #HindiSamachar #Incident #IndiaNews #IndianPolitics #IndiaVotes #MahendraBhatt #MountainSafety #MurderMystery #Nainital #NewsUpdate #PilgrimageNews #PoliticalUpdate #SaveEnvironment #SaveForest #SIRDrive #TourismBoost #TragicNews #TravelAlert #Uttarakhand #UttarakhandBreaking #UttarakhandNews #VoterList #VotingAwareness #WeatherAlert #WorldEnvironmentDay

Categories

  • उत्तराखंड न्यूज (13)
    • देहरादून (1)
    • पौडी गढ़वाल (1)
  • देश (1)
Copyright 2026 — thepenchkas.com. All rights reserved. MediaSwitch