‘मोदी के नेतृत्व में देश ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां’ — भावना मेहरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल के उपलक्ष्य में नैनीताल के घोड़ाखाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया। इस मौके पर हवन और पूजा-अर्चना कर देश की उन्नति और प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेत्री भावना मेहरा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने गरीबों, किसानों और मध्यम वर्ग को सीधा लाभ पहुंचाया है। आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना और मुफ्त राशन जैसी योजनाएं करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव ला रही हैं।
भावना मेहरा ने कहा कि देश में बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है। नए एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे और वंदे भारत ट्रेनों ने भारत की तस्वीर बदल दी है।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड और रोपवे जैसी परियोजनाएं राज्य के विकास को नई ऊंचाई दे रही हैं। पर्यटन में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली है।
कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।