मसूरी में रहस्यमयी मौत: कमरे में खून के निशान और शराब की बोतलें, महिला इंजीनियर मृत…
मसूरी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां गुरुग्राम की एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है।
महिला अपने पति के साथ धनोल्टी रोड स्थित एक होमस्टे में ठहरी हुई थी। सुबह जब पति की नींद खुली तो पत्नी फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ी थी और उसके मुंह-नाक से खून निकल रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
जांच के दौरान कमरे से खून के निशान और दो खाली शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है, जिसमें दुर्घटना, स्वास्थ्य कारण और अन्य संभावनाएं शामिल हैं।