फर्जी ऑडियो-वीडियो साजिश मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार…
देहरादून। दून पुलिस ने एक चर्चित साजिश मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सुनियोजित तरीके से फर्जी ऑडियो और वीडियो तैयार कर भाजपा नेताओं की छवि खराब करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया।
मामले की गहन जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।