एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में दाखिले की रफ्तार धीमी, अब तक 50% भी पूरी नहीं हुई प्रवेश प्रक्रिया
हल्द्वानी:
कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया अभी तक आधी भी पूरी नहीं हो पाई है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम में अब तक करीब 50 प्रतिशत भी दाखिले नहीं हुए हैं।
कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 14 अगस्त तक जारी रहेगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लें। इस बार बीए में 3375, बीएससी में 840 और बीकॉम में 1080 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है।