दिल्ली में भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक आज, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन…
देहरादून:
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार शाम नई दिल्ली में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे, जबकि राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी इसमें शामिल रहेंगे। बैठक में उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद रहेंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि पार्टी समय-समय पर संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से कार्यों की समीक्षा और आगामी रणनीति तय करती है। शाम 6 बजे होने वाली इस बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही, पिछली बार हारी हुई विधानसभा सीटों की समीक्षा और उन्हें जीतने की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा।