मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुड़की दौरा, युवा शक्ति संवाद और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लोकार्पण आज
रुड़की: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुड़की दौरे को लेकर शहर में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सामूहिक रूप से सुना। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।
सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री होटल सेंट्रम में आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में युवा रोजगार, नवाचार, स्टार्टअप और राज्य के विकास से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा होगी।
दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री एचआरडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के पूरे कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।