Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Penchkas
Penchkas
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
चमोली

हंस फाउंडेशन के निःशुल्क नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 20 मरीजों में मिला मोतियाबिंद

By Rupali Bhandari
June 7, 2026 1 Min Read
0

थराली: ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल द्वारा रामलीला मैदान थराली में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और स्वास्थ्य विशेषज्ञों से परामर्श लिया।

शिविर के दौरान करीब 115 मरीजों की जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराईं, जबकि जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चश्मे भी वितरित किए गए। जांच के दौरान लगभग 20 लोगों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, जिनका हंस फाउंडेशन अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।

संस्था की ओर से बताया गया कि ऑपरेशन के लिए मरीजों को अस्पताल तक लाने और वापस घर पहुंचाने की व्यवस्था भी नि:शुल्क की जाएगी। इस पहल से क्षेत्र के बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह बिष्ट, दलबीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद देवराड़ी और दीपक गुसाईं समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Tags:

#CataractTreatment#Chamoli#ChamoliNews#EyeCamp#EyeCareAwareness#FreeEyeCheckup#FreeMedicalService#FreeSpectacles#HansFoundation#HealthCamp#HealthInitiative#MedicalCamp#SocialService#Tharali#TharaliNews#UttarakhandHealth#UttarakhandNews
Author

Rupali Bhandari

Follow Me
Other Articles
Previous

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में भाजपा, 22 प्रकोष्ठों में नए संयोजक और सह-संयोजक नियुक्त

Next

एक साल बाद भी नहीं हुई जांच, ग्रामीणों ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर जताया आक्रोश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — thepenchkas.com. All rights reserved. MediaSwitch