नैनीताल में धार्मिक आस्था का महाकुंभ, माँ नैना देवी से कैची धाम तक उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब…
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल इन दिनों पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगी हुई नजर आ रही है। विश्व प्रसिद्ध माँ नैना देवी मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने मां के दरबार में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में एक सप्ताह तक चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। यह धार्मिक कार्यक्रम 23 जून तक चलेगा, जिसका समापन भव्य भंडारे के साथ किया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर, कैची धाम में भी बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज रहा है और हर तरफ भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।