रामनगर अस्पताल में जल्द होगी ऑर्थोपेडिक सर्जन की तैनाती – स्वास्थ्य मंत्री
रामनगर। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रामनगर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में ऑर्थोपेडिक सर्जन और सीएमएस की स्थाई नियुक्ति का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी, लेकिन किसी भी मरीज ने कोई शिकायत नहीं की। अस्पताल की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को भी संतोषजनक पाया गया।
मंत्री ने कहा कि जल्द ही आवश्यक पदों पर तैनाती कर अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।