Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Penchkas
Penchkas
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
रुड़की

कथित गौकशी मामले में हिन्दू जागरण मंच सक्रिय, पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

By Rupali Bhandari
July 3, 2026 1 Min Read
0

रुड़की: मंगलौर क्षेत्र में कथित गौकशी की घटना के बाद हिन्दू जागरण मंच ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मंगलौर चौकी पहुंचे और चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

जानकारी के मुताबिक, देर रात पुलिस को गौकशी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की, जहां से करीब दो कुंतल संदिग्ध गोमांस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

हिन्दू जागरण मंच ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध रूप से मांस कटान किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि कुछ लोग नियमों की अनदेखी करते हुए घरों में ही मांस काटकर फर्जी बिलों के जरिए बाजार में बेच रहे हैं।

संगठन ने मांग की कि पूरे मामले की गहन जांच कर इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे अवैध कारोबार पर स्थायी रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट ने कहा कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

#CrimeReport#LatestNews#PoliceNews#RoorkeeNews#उत्तराखंड#गौकशीमामला#मंगलौर#रुड़की#हरिद्वार#हिन्दूजागरणमंच
Author

Rupali Bhandari

Follow Me
Other Articles
Previous

भारत-नेपाल सीमा से पकड़े गए 25 क्विंटल काजू-अखरोट का हुआ निस्तारण, प्रशासन ने मिट्टी में दबाकर किया नष्ट

Next

नैनीताल में जाम और न्यायालय की समस्याओं पर प्रशासन गंभीर, बार प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त से की मुलाकात

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — thepenchkas.com. All rights reserved. MediaSwitch