Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Penchkas
Penchkas
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • टिहरी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौडी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
उत्तराखंड न्यूज

मंगलौर पुलिस अलर्ट, कांवड़ यात्रा में उपद्रव करने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

By Rupali Bhandari
July 28, 2026 1 Min Read
0

रुड़की: कांवड़ यात्रा को लेकर मंगलौर पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है ताकि शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सीओ मंगलौर अभिनव चौधरी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में कांवड़िए दिल्ली, मेरठ, हरियाणा और राजस्थान से नारसन बॉर्डर के रास्ते हरिद्वार पहुंचेंगे। पुलिस पूरे मार्ग पर लगातार निगरानी रखेगी।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि डीजे की आवाज और कांवड़ की ऊंचाई तय मानकों के भीतर ही रखें। इससे यात्रा के दौरान सुरक्षा बनी रहेगी और अन्य लोगों को भी असुविधा नहीं होगी।

सीओ ने कहा कि यात्रा आस्था का पर्व है, इसलिए सभी श्रद्धालु संयम और अनुशासन के साथ इसमें भाग लें। यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है।

मंगलौर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

Tags:

#Haridwar#KanwarYatra#KanwarYatra2026#LawAndOrder#ManglaurPolice#PoliceAlert#Roorkee#ShivBhakt#TrafficManagement#Uttarakhand#UttarakhandNews
Author

Rupali Bhandari

Follow Me
Other Articles
Previous

नेमिशरण्य से रुड़की पहुंचे महंत पावन दास जी, दिसंबर में होगा विराट वैदिक महायज्ञ

Next

वैली ऑफ फ्लावर्स में पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार, रिकॉर्ड बुकिंग से कारोबारियों में उत्साह

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — thepenchkas.com. All rights reserved. MediaSwitch