लोहाघाट में छह केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा सकुशल संपन्न…
..
लोहाघाट क्षेत्र में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। एसडीएम नीतू डांगर के निर्देशन में छह परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।
प्रत्येक केंद्र के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था और धारा 163 लागू रही। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या समस्या सामने नहीं आई। सभी अभ्यर्थियों ने निर्धारित मानकों के तहत परीक्षा दी।
एसडीएम ने जानकारी दी कि परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। प्रशासन ने परीक्षा के सफल आयोजन पर संतोष जताया।